पाठ 2. मेरा घर
नीचे 👇जानकारी से संबंधित चित्र का अवलोकन करें।
बच्चों से घर-परिवार के बारे में बातचीत करें। चित्र पर बातचीत करने के अवसर दें। उनके परिवार के सदस्यों के बारे में चर्चा करें।
अभ्यास
→ अपने घर का चित्र बनाओघर का चित्र बनवाएँ और उसमें रंग भरवाएँ।
सही जोड़ी (Match the Following)
→ सही जोड़ी 1| जीव | निवास स्थान |
|---|---|
| चूहा | बिल |
| गाय | गौशाला |
| मछली | पानी |
| (अ) पशु-पक्षी | (ब) आवास |
|---|---|
| चिड़िया | घोंसला |
| शेर | गुफा |
| घोड़ा | अस्तबल |
| मकड़ी | जाल |
| मधुमक्खी | छत्ता |
पशु-पक्षी के आवास पर चर्चा करें। रेखा खींचकर कॉलम 'अ' और 'ब' की जोड़ी बनवाएँ।
अतिरिक्त मौखिक अभ्यास एवं प्रश्नोत्तर
शब्दार्थ
♦ घर = वह स्थान जहाँ परिवार रहता है।♦आवास = रहने की जगह या निवास स्थान।
♦ चर्चा = बातचीत करना।
♦ अवसर = मौका।
मौखिक बोध प्रश्न (वस्तुनिष्ठ)
प्रश्न - 01. पाठ के चित्र में दादाजी क्या पढ़ रहे हैं?
(A) पुस्तक
(B) समाचार पत्र
(C) पत्रिका
(D) कॉपी
उत्तर : (B) समाचार पत्र
प्रश्न - 02. माँ के हाथ में क्या है?
(A) खिलौने
(B) फल
(C) चाय के प्याले
(D) कपड़े
उत्तर : (C) चाय के प्याले
प्रश्न - 03 मधुमक्खी के घर को क्या कहा जाता है?
(A) बिल
(B) छत्ता
(C) घोंसला
(D) बाड़ा
उत्तर : (B) छत्ता
मौखिक बोध प्रश्न (रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न)
प्रश्न - 01. हमें अपने घर का चित्र बनाकर उसमें रंग भरना चाहिए।
प्रश्न - 02. शेर के रहने के स्थान को गुफा कहते हैं।
प्रश्न - 03. चिड़िया अपना घर पेड़ पर घोंसला के रूप में बनाती है।
प्रश्न - 04. मकड़ी अपना घर बनाने के लिए जाल बुनती है।
प्रश्न - 05. घोड़े के रहने के स्थान को अस्तबल कहा जाता है।
मौखिक बोध प्रश्न (सत्य - असत्य कथन)
01. शेर घोंसले में रहता है। (असत्य)
02. पक्षी अपने अंडे देने के लिए घोंसला बनाते हैं। (सत्य)
03. मनुष्य का घर ईंट, पत्थर और मिट्टी से बनता है। (सत्य)
मौखिक बोध प्रश्न (एक दो वाक्य वाले अभ्यास प्रश्न)
प्रश्न - 01. चित्र में बच्चे जमीन पर बैठकर क्या कर रहे हैं?
उत्तर :– चित्र में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं।
प्रश्न - 02. आपके घर में कौन-कौन रहता है?
उत्तर :– मेरे घर में माता, पिता, दादा, दादी और भाई-बहन रहते हैं।
प्रश्न - 03. हमें अपने घर को साफ-सुथरा क्यों रखना चाहिए?
उत्तर :– घर को साफ-सुथरा रखने से बीमारियाँ नहीं फैलतीं और हम स्वस्थ रहते हैं। साथ ही साफ घर सुंदर दिखता है।
प्रश्न - 04. पशु-पक्षी और मनुष्यों के लिए घर की क्या आवश्यकता है?
उत्तर :– घर हमें सर्दी, गर्मी, वर्षा और जंगली जानवरों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह आराम करने और परिवार के साथ रहने का एक सुरक्षित स्थान होता है।
पब्लिक 💬 टिप्पणियाँ (Comments) (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!
अपनी टिप्पणी (Comment) दें। 👇