अर्द्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26
कक्षा - 5 वीं समय - 10:00 से 12:30
विषय - भाषा भारती (हिन्दी) पूर्णांक - 60
नोट - सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1 - 5)
निर्देश― प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न - 1. 'पुष्प की अभिलाषा' कविता के कवि कौन हैं?
(A) प्रेमचंद
(B) गोपाल कृष्ण कौल
(C) माखनलाल चतुर्वेदी
(D) इनमें कोई नहीं
उत्तर : (C) माखनलाल चतुर्वेदी
प्रश्न - 2. हामिद ने ईदगाह से अपनी दादी के लिए क्या खरीदा?
(A) सिपाही
(B) मिठाई
(C) चिमटा
(D) खंजरी
उत्तर : (C) चिमटा
प्रश्न - 3. छत्रपति शिवाजी का जन्म किस दुर्ग में हुआ था?
(A) पुरंदर
(B) सिंहगढ़
(C) शिवनेरी
(D) कोडाना
उत्तर : (C) शिवनेरी
प्रश्न - 4. बनवीर किसकी हत्या करना चाहता था?
(A) पन्ना
(B) चन्दन
(C) उदय सिंह
(D) कीरत
उत्तर : (C) उदय सिंह
प्रश्न - 5. 'विजयादशमी' को और किस नाम से जाना जाता है?
(A) होली
(B) नवरात्रि
(C) ईद
(D) दशहरा
उत्तर : (D) दशहरा
रिक्त स्थान (प्रश्न 6-10)
निर्देश― नीचे दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।
प्रश्न - 6. पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर का जन्म _____ नामक गाँव में हुआ था।
उत्तर : वीरसिंह
प्रश्न - 7. मेवाड़ मही की उदय-जोत, _____ जलती रह सकती है।
उत्तर : अविरल
प्रश्न - 8. 'बुद्धि का फल' कहानी में लंका के राजा ने अकबर के दरबार में _____ भेजने को कहा था।
उत्तर : बुद्धि
प्रश्न - 9. 'हम भी सीखें' कविता में पृथ्वी हमें _____ देने की सीख देती है।
उत्तर : अन्न/भोजन
प्रश्न - 10. गुजरात राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य _____ है।
उत्तर : गरबा नृत्य
अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 11-16)
निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न - 11. 'पुष्प की अभिलाषा' कविता में पुष्प की क्या अभिलाषा नहीं है?
उत्तर :– पुष्प की अभिलाषा किसी सुन्दरी के गहनों में गूंथा जाना या सम्राटों के शव पर डाला जाना नहीं है।
प्रश्न - 12. पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने अंग्रेजी के अंक किस प्रकार सीखे?
उत्तर :– पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने अंग्रेजी के अंक कलकत्ता जाते समय सड़क के किनारे लगे मील के पत्थरों से सीखे।
प्रश्न - 13. पन्ना धाय ने अपने पुत्र चन्दन को उदय सिंह की शैय्या पर क्यों सुलाया?
उत्तर :– पन्ना धाय ने कुँवर उदय सिंह की जान बचाने के लिए बनवीर की क्रोधाग्नि को शांत करने हेतु अपने पुत्र चन्दन को उदय सिंह के कपड़े पहनाकर उनकी शैय्या पर सुलाया।
प्रश्न - 14. क्रान्तिकारी रामप्रसाद 'बिस्मिल' ने दशहरे के महत्व के बारे में क्या कहा था?
उत्तर :– क्रान्तिकारी रामप्रसाद 'बिस्मिल' ने कहा था कि "विजयादशमी साहस और संकल्प का महापर्व है।"
प्रश्न - 15. ईदगाह के मेले में महमूद और नूरे ने कौन-कौन से खिलौने खरीदे थे?
उत्तर :– ईदगाह के मेले में महमूद ने सिपाही और नूरे ने वकील का खिलौना खरीदा था।
प्रश्न - 16. 'छत्रपति शिवाजी' ने कोडाना दुर्ग का नाम बदलकर 'सिंहगढ़' क्यों रखा?
उत्तर :– कोडाना दुर्ग को जीतने में उनके विश्वस्त सहयोगी तानाजी मालसुरे वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हीं के बलिदान को याद रखने के लिए शिवाजी ने दुर्ग का नाम सिंहगढ़ रखा।
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 17-22)
निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न - 17. 'हम भी सीखें' कविता से हमें प्रकृति की किन तीन चीजों से क्या सीख मिलती है? (कोई तीन लिखिए)
उत्तर :– हमें प्रकृति की इन तीन चीजों से सीख मिलती है:
1. सूर्य: अँधेरा दूर करके प्रकाश फैलाने की।
2. वायु (हवा): सबको जीवन देने की।
3. पृथ्वी: सबको भोजन और आश्रय देने की।
प्रश्न - 18. 'बुद्धि का फल' कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर :– इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि किसी भी कठिन समस्या का समाधान शारीरिक बल से नहीं, बल्कि बुद्धि और विवेक से किया जा सकता है। बीरबल ने अपनी चतुराई से लंका के राजा के प्रश्न का उत्तर दिया।
प्रश्न - 19. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए: (क) शोणित: (ख) प्रगल्भ: (ग) पाषाण:
उत्तर :–
(क) शोणित: खून, रक्त, लहू।
(ख) प्रगल्भ: निर्भीक, निडर।
(ग) पाषाण: पत्थर।
प्रश्न - 20. पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर को 'विद्यासागर' की उपाधि क्यों मिली थी?
उत्तर :– उन्हें 'विद्यासागर' की उपाधि वेदान्त और दर्शन के क्षेत्र में उनकी असाधारण योग्यता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण मिली थी।
प्रश्न - 21. दशहरा भारत में किन-किन स्थानों पर दर्शनीय होता है? (कोई तीन स्थान लिखिए)
उत्तर :– दशहरा भारत में मैसूर (कर्नाटक), गुजरात और कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) जैसे स्थलों पर दर्शनीय होता है।
प्रश्न - 22. हामिद की दादी अमीना का क्रोध तुरंत स्नेह में क्यों बदल गया था?
उत्तर :– हामिद ने ईद के मेले से अपने लिए कुछ न खाकर/पीकर केवल चिमटा इसलिए खरीदा था, क्योंकि रोटी सेकते समय उसकी दादी की अंगुलियाँ जल जाती थीं। जब हामिद ने दादी को चिमटा लाने का यह कारण बताया, तो दादी का क्रोध तुरंत अपार स्नेह में बदल गया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न 23 - 26)
निर्देश― नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न - 23. निम्नलिखित पद्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए।
"तलवार उठा कर हाथों में, आँखों में ले खूनी ज्वाला।
बनवीर जा रहा महलों में, था जाने क्या होने वाला।"
उत्तर :–
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ हिन्दी की पाठ्य पुस्तक 'भाषा भारती' के पाठ 'पन्ना का त्याग' से ली गई हैं।
प्रसंग: इन पंक्तियों में बनवीर के क्रोध और हिंसा का वर्णन किया गया है, जो मेवाड़ के राजकुमार उदय सिंह की हत्या करने के उद्देश्य से महल में प्रवेश कर रहा है।
भावार्थ: कवि कहते हैं कि मेवाड़ के राजकुमार उदय सिंह की हत्या के उद्देश्य से क्रूर बनवीर महल में प्रवेश कर रहा है। उसके हाथ में नंगी तलवार है और उसकी आँखें क्रोध की अग्नि से लाल हो रही हैं। उसके इस हिंसक रूप को देखकर सभी के मन में यह आशंका थी कि अब कोई बड़ा अनर्थ होने वाला है।
प्रश्न - 24. निम्नलिखित का संधि विच्छेद कीजिए और संधि का नाम लिखिए। (क) हिमालय (ख) जगदीश (ग) प्रत्येक (घ) स्वागत (ङ) सदैव
उत्तर :–
(क) हिमालय : हिम + आलय (दीर्घ स्वर संधि)
(ख) जगदीश : जगत् + ईश (व्यंजन संधि)
(ग) प्रत्येक : प्रति + एक (यण स्वर संधि)
(घ) स्वागत : सु + आगत (यण स्वर संधि)
(ङ) सदैव : सदा + एव (वृद्धि स्वर संधि)
प्रश्न - 25. छत्रपति शिवाजी के चरित्र की दो मुख्य विशेषताएँ लिखिए, जिनसे आप सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
उत्तर :– छत्रपति शिवाजी के चरित्र की दो मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
1. नारी सम्मान: शिवाजी पराई स्त्रियों को अपनी माता के समान मानते थे। उन्होंने कल्याण के सूबेदार की पुत्रवधू को सम्मानपूर्वक वापस भिजवा दिया था। उनका यह व्यवहार उनके उज्ज्वल और मर्यादित चरित्र को दर्शाता है।
2. स्वराज्य और स्वाभिमान: उन्होंने आततायी मुगल बादशाहों के सामने झुकने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपनी वीरता और साहस से मावली योद्धाओं को संगठित कर मुगलों को हराकर स्वराज्य की स्थापना की। यह उनकी देशभक्ति और स्वाभिमान को दिखाता है।
प्रश्न - 26. अपने पिता को पढ़ाई और रुपये की आवश्यकता हेतु पत्र लिखिए।
उत्तर :–
पूज्य पिताजी,
सादर चरण स्पर्श।
मैं यहाँ सकुशल हूँ और आशा करता हूँ कि आप सब भी घर पर ठीक होंगे। मेरी परीक्षा की तैयारी बहुत अच्छे से चल रही है। मैंने सभी विषयों का पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है।
पिताजी, मेरी आगे की पढ़ाई के लिए कुछ आवश्यक पुस्तकें खरीदनी हैं, जिसके लिए मुझे लगभग ₹2000 (दो हजार रुपये) की आवश्यकता होगी। कृपया आप यह राशि मुझे जल्द से जल्द भेजवाने की कृपा करें।
माता जी को मेरा प्रणाम कहिएगा।
आपका आज्ञाकारी पुत्र/पुत्री,
[आपका नाम]
पब्लिक 💬 टिप्पणियाँ (Comments) (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!
अपनी टिप्पणी (Comment) दें। 👇